(१)
दिल्ली का
वाशिंगटन डी. सी.
की गोद में जाकर
बैठने का नाम है
(भूमंडलीकरण)
(२)
उदारता से
उबर जाने का
वाद है
(उदारवाद)
(३)
मैं हूँ
क्योंकि मैं 'श्रेष्ठ' हूँ
बाकी लोग
नहीं हैं
(ब्राह्मणवाद)
(४)
सही मौके पर
अपनी 'एकता' को
दिखाने
समझाने
जताने
मनवाने का
एक नायाब तरीका है
(साम्प्रदायिकता)